प्रतापगढ़ से सागवाड़ा जा रही एक निजी बस आज सुबह बडे हादसे का शिकार हो गई। बस भुगाभट माइंस के पास अचानक घाट से रिवर्स में आती हुई नाले में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
घटना में 5 पुरुष और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों में केसाराम (45 वर्ष) निवासी पारसोला,धनराज (38 वर्ष) निवासी झाड़ोल,रमेश (42 वर्ष) निवासी प्रतापगढ़,हीरालाल (50 वर्ष) निवासी डूंगरपुर,जगदीश (36 वर्ष) निवासी छोटी सादड़ी, सुशीला (30 वर्ष) निवासी बांसवाड़ा गंभीर घायल है।
सभी घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से पारसोला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डूंगरपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया।
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई,पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी,और पारसोला थाना पुलिस जाप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया।
पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस को जेसीबी की मदद से नाले से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने और सड़कों की खराब स्थिति के चलते आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएँ घटती रहती हैं।
आप देख रहे है ANP न्यूज लाईव और मैं हूँ आपका साथी रवि मोरवार
