कोंडागांव में 2 नवंबर से होगा तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने विकासनगर स्टेडियम में की तैयारियों का निरीक्षण

कोंडागांव, 01 नवंबर 2025। जिले में आगामी 2 नवंबर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल विकासनगर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार शाम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्टेडियम पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Uploaded Image

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि राज्योत्सव के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रंगोली, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनमें जिलेभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Uploaded Image

स्टेडियम परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन को योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल होंगी।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post