अरनोद में गुब्बारा उड़ान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 

अरनोद में गुब्बारा उड़ान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 

 

 

अरनोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुब्बारे उड़ाने का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

प्रत्येक वर्ष दीपावली के बाद यह पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित होता रहा है, लेकिन इस बार बजट के अभाव में आयोजन रुकने की स्थिति बन गई थी, जिससे नगरवासियों में मायूसी छा गई थी।

 

ऐसे में अरनोद के भामाशाह कैलाश भाटी ने आगे बढ़कर स्वयं के खर्चे पर कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी कन्हैयालाल तेली, हरीश तेली और मनोहर दास को सौंपी गई।

 

विद्यालय परिसर में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में पांच गुब्बारे तैयार किए गए, ढोल की थाप पर अग्नि प्रज्वलित कर गैस भरी गई और गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया।

जैसे ही गुब्बारे रोशनी के साथ आकाश में ऊँचाई पर पहुँचे, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

नगरवासियों ने इस शानदार आयोजन के लिए भामाशाह कैलाश भाटी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Post