रायगढ़-शहर के जगतपुर क्षेत्र से 90 वर्षीय बुजुर्ग छेदीलाल दुबे के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार छेदीलाल दुबे, जो कि एलआईसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, बीते दिन दोपहर घर से निकले थे। इसके बाद से अब तक वे घर नहीं लौटे हैं।
परिजन लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। छेदीलाल दुबे, ऋषि दुबे और चंद्रशेखर दुबे के पिता हैं। उनकी उम्र अधिक होने के कारण परिवार को उनकी सुरक्षा की गंभीर चिंता सता रही है।
परिवार ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी छेदीलाल दुबे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल इस नंबर पर संपर्क करें –
? 08305467001
? 7389671014
