सेवानिवृत्ति पर 5 शासकीय कर्मचारियों को मिला पीपीओ और जीपीओ, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कोंडागांव, 27 मई 2026 | नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 5 शासकीय कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेजुएटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान कीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश संभागीय कार्यालय जगदलपुर से जारी कराए गए।

 

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुतुल हालदार, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 सिंगलू राम कोर्राम, शिक्षा विभाग के प्रधानपाठक सोप सिंह राना तथा प्राचार्य बसंत कुमार राठौर शामिल हैं।

 

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में अविनाश भोई, कपिल चन्द्रा, रजनीश पटेल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post