बाकी मोगरा बस्ती में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, इलाके में छाया सन्नाटा

बाकी मोगरा बस्ती – ग्राम मोगरा बस्ती में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय मनीष आदिले, पिता स्व. माखन आदिले ने अज्ञात कारणों से अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और पड़ोसियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक आदतन नशे का आदी था, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post