गांगाखो में दिखा 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा सुरक्षित

गांगाखो में दिखा 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा सुरक्षित

 

 

अरनोद क्षेत्र के अचलावदा ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांगाखो गांव के पास करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फॉरेस्टर मनोहरलाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

 

टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़कर रेस्क्यू किया और बाद में उसे पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

 

रेस्क्यू अभियान में वनरक्षक राजेंद्र कुमार सेन, विशाल लबाना, अंकुश डांगी, सागर कुमारी और अनीता कुमारी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

 

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर किसी भी क्षेत्र में जंगली जीव दिखाई दे, तो तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद से किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

Related Post