उत्तर प्रदेश महराजगंज में योगी आदित्यनाथ जी ने नौतनवा व फरेंदा विधानसभा को दी 208 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश महराजगंज,नौतनवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

 

 शुक्रवार को नौतनवा में एक भव्य जनसभा के दौरान ₹208 करोड़ से अधिक की 79 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू' राज्य की पहचान छोड़, देश के विकास का सबसे मजबूत ग्रोथ इंजन बन चुका है सीएम ने हुंकार भरते हुए कहा कि यूपी में विकास का यह पहिया बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके और बिना झुके लगातार चलता रहेगा

 

बदला उत्तर प्रदेश 2017 से पहले और अब का अंतर

 

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप था और माफिया गरीबों की संपत्तियों पर अवैध कब्जे कर रहे थे। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है

 

सोच का अंतर सीएम योगी ने कहा कि पहले जनता का पैसा 'कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल' के निर्माण पर खर्च होता था, जबकि आज महराजगंज सहित प्रदेश के सभी जिलों में मंदिरों का भव्य कायाकल्प कराया जा रहा है

 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति पूर्वी उत्तर प्रदेश को कभी 'इंसेफलाइटिस' {दिमागी बुखार} की वजह से मासूमों की मौत के लिए जाना जाता था पूर्ववर्ती सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से नौनिहाल सुरक्षित हैं

 

 नंबर वन यूपी आज देश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में हैं, जिसने यहां के नागरिकों का 'पहचान का संकट' हमेशा के लिए खत्म कर दिया है

 

भारत और नेपाल की साझी विरासत पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच 'रोटी-बेटी' का अटूट संबंध है, जहां बिना किसी बाधा के आवागमन होता है सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते नौतनवा और महराजगंज का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है

 

 जनता के कर्ज का सम्मान सीएम योगी ने भावुक होते हुए कहा कि नौतनवा विधानसभा में पहली बार भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को विजय मिली है। इसी कर्ज को चुकाने के लिए स्थानीय विधायक और सांसद द्वारा जो भी विकास प्रस्ताव लाया जाता है, उसे सरकार तत्काल मंजूरी देती है

 

वनटांगिया परिवारों का उत्थानः उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले की सरकारों ने वनटांगिया परिवारों को हमेशा उपेक्षित रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें न सिर्फ भूमि का मालिकाना हक दिया, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सभी मौलिक अधिकार प्रदान किए

Related Post