अरनोद में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल अरनोद नगर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष पुष्करलाल पाटीदार ने की, मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रकाश टिंडोला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ता ने अखंड भारत संकल्प दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत के विभाजन के इतिहास, अखंड भारत की अवधारणा और सांस्कृतिक एकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखंड भारत केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभावना का प्रतीक है
तत् पश्चात भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका का अनीता महंत , विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष अमृत सोनी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुनील राठौर, प्रखंड सह मंत्री महेश कुमावत,प्रखंड समरसता प्रमुख रितेश शर्मा, प्रखंड सत्संग प्रमुख अजय शर्मा मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका ममता प्रजापत, विश्व हिन्दू परिषद नगर उपाध्यक्ष अंकुश सेन एवंनगर के प्रमुख नागरिक, जगदीश सोनी ईश्वर लाल चौधरी समाजसेवी अवनीश जैन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा शामिल हुए अंत में विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष राजेश नाथ ने कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया
