समरस गंगा महोत्सव में मीडिया प्रबंधक की भूमिका निभाते हुए विष्णु चौहान ने न केवल जिला स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। कार्यक्रम की सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार, महोत्सव में लगभग 54 से 55 हजार लोगों की सहभागिता रही और इसकी चर्चा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर 50 दिनों से अधिक समय तक बनी रही। परिणामस्वरूप यह आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर विशेष रूप से चर्चित हुआ।
संगठनात्मक दायित्व और सक्रिय भूमिका–
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग में प्रांत टोली सदस्य
सहकार भारती, हरियाणा प्रांत मीडिया प्रमुख – जिला स्तर पर मीडिया प्रमुखों की नियुक्ति एवं संगठन को सशक्त बनाने का कार्य
प्रधान संपादक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त
राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय राजपूत संयुक्त परिषद
निदेशक, विकास संसाधन केंद्र, आगरा (उत्तर प्रदेश)
सदस्य, हरियाणा खेल विकास समिति, होडल (पलवल)
कार्यकारी सदस्य, थोरा विकास समिति, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश)
महासचिव, अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र संघ, हरियाणा
राज्य कोर सदस्य, राष्ट्रीय पत्रकार संघ, हरियाणा
सम्मान और उपलब्धियां–
समरस गंगा महोत्सव में उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन हेतु प्रशंसा पुरस्कार
विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में “म्हारा हरियाणा” लेख पर सम्मान
ग्रामीण पत्रकार नारद सम्मान से राज्य स्तर पर अलंकृत
श्रम मंत्रालय, भारत सरकार के वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा “मीडिया क्षेत्र में नेतृत्व विकास कार्यक्रम” में सम्मान
सामाजिक व राष्ट्रीय योगदान–
विष्णु चौहान समरस भारत-समर्थ भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता, तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य तथा मिशन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक भी हैं।
उनकी निरंतर सक्रियता और समर्पण ने उन्हें मीडिया जगत और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
