छुरिया- हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनकी संतान अच्छे से पढ़ाई लिखाई करे और अपने मां बाप का नाम रोशन करे और खूब तरक्की करे। इस ओर छग सरकार भी प्रयासरत है बच्चों के शिक्षा स्तर में लगातार सुधार हो सके इसके लिये नये नये प्रयोग भी हो रहे है सरकार की ओर से।

छुरिया ब्लाक के गहिराभेड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने अपने बच्चों की भविष्य की चिंता करते हुये आज के बच्चों में मोबाईल गेम फ्री फायर के नशे में पड़ रहे छोटे छोट बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुये एक अनूठा प्रयोग करने की ठानी और सभी ने मिलकर एक योजना बनाई कि हम सब को मिल जुलकर बच्चों को इस मांबाईल और फ्री फायर गेम से दूर रखने के लिये मुनादी करवाई कि यदि कोई भी बच्चा मोबाईल पर फ्री फायर गेम खेलता दिखता है तो उस पर अर्थात उसके माता पिता पर 3 हजार रूपये का जुर्माना लिया जायेगा और इसकी सूचना देने वाले को 1 हजार रूपये ईनाम भी दिया जायेगा एैसी अनूठी पहल की एक शुरूवात की है।
ग्राम की सरपंच श्रीमती बेदबाई पोर्ते ने बताया कि हम सब ग्राम वासियों ने एक बच्चों को मोबाईल और गेम की बढ़ती बुरी लत से दूर रखने के लिये एक छोटा सा प्रयास किया है और इसमें हमें कुछ हद तक सफलता भी मिली है।
