बरसात में भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ, गणपति बप्पा को श्रद्धा और आस्था के साथ किया विदा शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, अगले बरस जल्दी आने की लगी गु

बरसात में भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ, गणपति बप्पा को श्रद्धा और आस्था के साथ किया विदा

शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, अगले बरस जल्दी आने की लगी गुहार

 

अरनोद। गणेश विसर्जन के अवसर पर अरनोद नगर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। बरसात की फुहारें भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। नगर के हर कोने से “गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।Uploaded Image

 

ढोल-नगाड़ों की थाप, DJ की धुन, भजन-कीर्तन और रंग-बिरंगी झांकियों ने शोभायात्राओं को भव्य बना दिया। बच्चे और युवा नृत्य करते हुए बप्पा के संग कदम से कदम मिलाते नजर आए। महिलाओं ने थालियों में दीप सजाकर बप्पा की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर विदाई दी।Uploaded Image

 

नगर की प्रमुख गलियों से गुजरती शोभायात्राएँ जैसे ही विसर्जन स्थल पहुँचीं, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह बप्पा की आरती और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। भक्तों ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और नगर के कल्याण की प्रार्थना की।Uploaded Image

 

विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चाक-चौबंद प्रबंधन के चलते श्रद्धालु बिना किसी बाधा के विसर्जन स्थल तक पहुँचे।Uploaded Image

 

गणपति बप्पा की विदाई के साथ जहाँ श्रद्धालुओं की आँखें नम हुईं, वहीं सभी ने मिलकर अगले बरस बप्पा के जल्दी आने की मंगलकामना की।

Related Post