छुरिया:जनपद पंचायत छुरिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पखवाड़ा " मोर दुआर, साय सरकार के तहत दिनांक 19 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत कुहिकला एवं घोठिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,अध्यक्षता श्रीमती हेमीन साहू सभापति रहे । श्री सिन्हा ने पात्र हितग्राही देवीलाल/ढेबा राम एवम सुलैना पति नरेंद्र सिन्हा का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से किया गया । साथ ही श्री परमानंद ठाकुर जी के नवीन स्वीकृत हितग्राही के आवास निर्माण हेतु विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन संपन्न किया गया । इसके अतिरिक्त ग्राम कुहीखुर्द में निर्मित दो पूर्ण आवास के गृह प्रवेश में शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि "मोर दुआर, साय सरकार" अभियान राज्य शासन की एक अभिनव एवम संवेदनशील पहल है,जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को सीधा लाभ उपलब्ध कराना है ।उन्होंने आगे कहा कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर सुनील मंडावी सरपंच,नैनसिह पटेल,विष्णु साहू,जीवराखान सहारे, नुमन कोसरे,राजा राम साहू,हरी राम सिन्हा सचिव,अजय कुमार साहू सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
