कोंडागांव, 13 मई 2025: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में कोंडागांव में 14 मई से 6 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।
शिविर में फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, कराते, तीरंदाजी, स्वीमिंग, कैरम और शतरंज जैसे खेलों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अनुभवी और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
शिविर का शुभारंभ 14 मई की सुबह 5:30 बजे तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में योगाभ्यास के साथ किया जाएगा। इस शिविर में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षण का समय:
सामान्य खेलों के लिए: सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक एवं शाम 4:00 से 6:00 बजे तक।
स्वीमिंग के लिए: सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक एवं शाम 4:00 से 6:00 बजे तक।
प्रमुख प्रशिक्षण स्थल:
तीरंदाजी: आरचरी खेलो इंडिया सेंटर, बड़ेकनेरा
फुटबॉल: विकास नगर आउटडोर स्टेडियम
जूडो: मल्टीपरपज हॉल (ऑडिटोरियम के पीछे)
स्वीमिंग: नगरपालिका स्वीमिंग पूल
टेबल टेनिस: इंडोर स्टेडियम, विकास नगर
बैडमिंटन: मल्टीपरपज हॉल (ऑडिटोरियम के पास)
कराते: टाउन हॉल
चेस व कैरम: जवाहर नवोदय विद्यालय
एनसीसी मैदान हॉल
शिविर के समापन पर सभी प्रशिक्षित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
फागू यादव (संवाददाता), कोंडागांव
