खाद की कमी मोदी और साय सरकार की कमजोरी - चुम्मन साहू

 

छुरिया। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने खाद की कमी को लेकर देश की ड़बल इंजन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि देश की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की साय सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है किसानों को समय पर खाद उपलब्घ नहीं करा पा रही है ये ड़बल इंजन की सरकार। केवल विज्ञापन में सब कुछ हरा भरा दिखाने की कोशिश हो रही है जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि इस खाद की कमी से आज किसानों की 25 प्रतिशत फसल का तो नुकसान हो ही गया है बाकी बची फसल के लिये यदि कोई ठोस कदम सरकार की ओर से जल्दी से जल्दी नहीं उठाया गया तो बाकी फसल का भी कोई ठिकाना नहीं रहेगा सीधा सीधा अकाल पड़ जायेगा।चुम्मन साहू ने आगे कहा खाद की कमी को लेकर रोज किसानों का चक्काजाम, धरना प्रदर्शन, सोसायटियों में ताला लगाने जैसी कार्यवाही के लिये मजबूर हो रहे हैं लेकिन अन्नदाता किसान की बात सुनने समझने को तैयार नहीं हैं। एक ओर खाद की कमी बाताई जा रही है वहीं दूसरी ओर बड़े बड़े व्यापारियों के पास खाद का भरपूर स्टाक है जो अधिक कीमत में खाद बेच रहे है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार के उच्चाधिकारी रोज किसानों को सपने दिखा रहे हैं कि जल्द ही आ जायेगी और समय पर मिल जायेगी लेकिन एैसा हो नहीं पा रहा है जब खाद की कमी है तो व्यापारियों के पास खाद कैसे उपलब्घ हो रही है क्या यही है विष्णु देव साय सरकार का सुशासन।यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो किसान दुखी होकर आत्मदाह या आत्महत्या जैसे कोई अनहोने कदम उठाने के लिये मजबूर न हो जाये देश की डबल इंजन सरकार को इस ओर शीघ्र ही ध्यान देना होगा और एक सही सुशासन की सरकार होने का परिचय देना होगा।

Related Post