सेवा संकल्प अभियान के तहत डोंगा घाट में चला विशेष स्वच्छता अभियान...

 

जांजगीर-चांपा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” पहल के तहत हसदेव नदी के तट स्थित डोंगा घाट में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चांपा प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर,जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू संतोष थवाईत, महेंद्र तिवारी, संत सोनत, मंगलदास महंत, ईश्वर देवांगन, भगवती संतोष देवांगन, मंगल चंद देवांगन, बसंत चतुर्वेदी, नरेंद्र ताम्रकार, श्रीमती विनीता मोदी, किशोर मोदी, सीईओ जिला पंचायत विनय पोयाम, एसडीएम चांपा शशि चौधरी, नगर पालिका सीएमओ, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।


कलेक्टर महोबे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने डोंगा घाट परिसर तथा हसदेव नदी तट के आसपास सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं नदी तटों को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया।


“सेवा मेरा योगदान” पहल के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। डोंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सामूहिक सहभागिता, श्रमदान एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं नदी तटों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है और स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Related Post