सीनियर एवं अंडर 23 क्रिकेट का ट्रायल 7 सितंबर को

रायगढ़ -सीएससीएस एवं बीसीसीआई के निर्देश के अनुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर एवं अंदर 23 का ट्रायल रायगढ़ स्टेडियम में 7 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे । संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे ने ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को इस स्वर्णिम अवसर में हिस्सा लेने आग्रह किया है।

इस ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए 20-20 खिलाड़ियों को आगे चयन कर भेजा जाएगा वहीं इस ट्रायल में सभी खिलाड़ियों को सफेद कपड़ो में आना होगा और अपने किट अपने साथ लाना होगा इस ट्रायल के लिए संगठन द्वारा किट की व्यवस्था अलग से नहीं की जाएगी।

ट्रायल से पहले सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र ,ओरिजिनल मैन्युअल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, 6 साल की मार्कशीट एवं वर्तमान की फोटो, मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो जमा करने होंगे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिकेट संघ कार्यालय में सुबह 11:30 से दोपहर 1 व शाम 5 से रात्रि 8:30 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।

वही यह कहा गया है कि जिन खिलाड़ियों के डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं वह मैच के पहले तक अनिवार्य रूप से बनवाकर जमा करेंगे ।वहीं रजिस्ट्रेशन से पूर्व सभी खिलाड़ियों को ₹200 शुल्क जमा करने होंगे , यह शुल्क ट्रायल के पूर्व जमा किया जाएगा।

सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्म लिया है।

Related Post