राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनाड़ में अभिभावक बैठक व राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया
अरनोद।
उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनाड़ में मेगा पीटीएम के तहत अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीतिका जैन ने की।
बैठक में अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और विद्यालय में चल रही विविध सहशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर अध्ययन हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
इसी क्रम में विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सीमा कुमारी मीणा, सेवा मीणा, गुड्डी मीणा, ज्योति सिसोदिया, पूजा धाकड़, महेश चंद्र पटेल, प्रीति टेलर सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
