शिक्षक दिवस पर GPM जिले का गौरव बढ़ा, दो शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान

शिक्षक दिवस पर GPM जिले का गौरव बढ़ा, दो शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान

Example Image

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षक दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए गौरव का क्षण रहा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिले के धर्मेंद्र कुमार कैवर्त, सहायक शिक्षक एवं शिवनारायण सिंह, प्राचार्य को राजधानी में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

राज्य स्तर पर जिले के दो शिक्षकों को यह सम्मान मिलना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के शिक्षा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सम्मान से जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल है।

यह सम्मान केवल दो शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले के उन सभी शिक्षकों के समर्पण और मेहनत का सम्मान है, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त करने वाले धर्मेंद्र कुमार कैवर्त एवं शिवनारायण सिंह को जिलेभर से बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related Post