महाकाल की तर्ज पर प्रतापगढ़ के कांठल स्थित कोटड़ी श्याम ठाकुर जी मंदिर में विशेष महाआरती का हुआ आयोजन

महाकाल की तर्ज पर प्रतापगढ़ के कांठल स्थित कोटड़ी श्याम ठाकुर जी मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।

आरती में उज्जैन से आए प्रोफेशनल डमरू वादक एवं नवदुर्गा महाआरती मंडल उज्जैन ने ढोल-ताशों और डमरुओं की गूंज से भक्तिमय माहौल बना दिया। आरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।Uploaded Image

कांठल और मालवा के आराध्य देव दशावतारी चारभुजा नाथ मंदिर कोटड़ी को फूलों से सजाया गया और ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के समय मंदिर का नजारा बिल्कुल महाकाल मंदिर जैसा प्रतीत हो रहा था।

शाम 7 बजे संध्या महाआरती शुरू हुई। नवदुर्गा महाआरती मंडल के तीन दर्जन भक्तों ने केसरिया धोती और गमछा पहनकर बाबा महाकाल की तर्ज पर ठाकुर जी की सेवा दी। ढोल, ताशे, डमरु, शंख, घंटे, घड़ियाल, झांझ व झल्लरी जैसे वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।Uploaded Image

आरती के दौरान लोग भक्ति में झूम उठे। कोटड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस महाआरती के साक्षी बने।

गांववासियों की ओर से मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और समस्त भक्तों के लिए हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।Uploaded Image

महाआरती ने कोटड़ी कस्बे को धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया।

Related Post