स्वतंत्रता दिवस पर कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का जनता के नाम करेंगे वाचन

कोण्डागांव, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

 

ध्वजारोहण के बाद सांसद भोजराज नाग परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का जनता के नाम वाचन भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं जिलेवासी उपस्थित रहेंगे।

Related Post