कापन के शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय साहेब लाल गौतम (मंगतू) उच्चतर माध्यमिक शाला, कापन में शिक्षक सम्मान और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सतीश दीवान, डॉ. इंद्रजीत कॉलेज के प्रोफेसर सुनील साहू, NSS प्रभारी उपेंद्र वर्मा तथा अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के गौरव साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा और करियर के प्रति प्रेरित करते हुए वक्ताओं ने गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी सतीश दीवान ने कहा कि गुरु ही भविष्य निर्माता हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। प्रोफेसर सुनील साहू ने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की अपील की। NSS प्रभारी उपेंद्र वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं, गौरव साहू ने अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजनाओं और कॉलेज संबंधी जानकारी साझा की।

 

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामरत्न कोसले ने वेल विशर फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था के सदस्य मोहन कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरुजनों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें रामरत्न कोसले, सतीश कुमार स्वर्णकार, राज कुमार कौशिक, मनमोहन लाल टंडन, विजय कुमार कश्यप, गोपाल प्रसाद मार्बल, हेमलता दिव्य, अंजुलता राठौड़, शारदा कश्यप, बेबी फरीदा खान, रेणु मिश्रा, नेमा थवाईत, सौरभ सागर, अमिता सिंह, निर्मला कश्यप, आशा किरण तिर्की, प्रफुल्ला टोप्पो और प्रशांत साहू शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन चिराग शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन दीपक साहू ने किया। इस मौके पर वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह सहित संस्था के सदस्य और विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Related Post