उप-जेल नारायणपुर का निरीक्षण, बंदियों को कानूनी सहायता और सुविधाओं का लिया जायजा

कोंडागांव/ नारायणपुर, 31 मई 2026। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय ने उप-जेल नारायणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं, बंदियों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा करना था।

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, पुस्तकालय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के तहत प्रत्येक आरोपित एवं बंदी को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षित और योग्य अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है, जो प्रारंभिक जांच से लेकर मुकदमे के अंतिम निर्णय तक निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है।

Uploaded Image

सचिव ने जेल परिसर में बंदियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए संचालित हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय नायक, जेल कर्मचारी एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Related Post