स्वतंत्रता दिवस पर बेडमा विद्यालय में शिक्षक की अभिनव पहल

स्वतंत्रता दिवस पर बेडमा विद्यालय में शिक्षक की अभिनव पहल

        अरनोद ब्लॉक के बेडमा विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जगदीश सोनी के द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में मां सरस्वती के मंदिर एवं दिव्य मूर्ति की स्थापना करवाई गई । 

         सोनी परिवार द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया तथा स्थापना के निमित्त हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों ने भाग लिया तत्पश्चात मूर्ति के साथ नगर में ढोल नगाड़ों से शोभायात्रा निकाली गई जहां ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गयाUploaded Image

         शिक्षक जगदीश सोनी यहां काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके मन में यह भाव आया की क्यों ना अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय कोई विशिष्ट का भेंट की जावे , जो एक यादगार बन जाए इस भावना के निमित्त विद्यालय में सरस्वती मंदिर का निर्माण किया गया एवं मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गईUploaded Image

      इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार तथा ग्राम वासियों के द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ..Uploaded Image

      79 वा स्वाधीनता दिवस विद्यालय मेंधूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कला मीणा ने की एव विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मोहनलाल शर्मा गोवर्धन सेन हरिओम गायरी दौलत सिंह सिसोदिया मुकन लाल मीणा एवं भामाशाह परिवार की सदस्या उषा सोनी रहे ।

     प्रधानाचार्य लोकेश धाभाई ने ध्वजारोहण कराया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं तथा भामाशाहों को सम्मानित किया।

Related Post