जिला कोरबा अंतर्गत ग्राम भैंस मुड़ा के कुर्रिहा पारा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, इसके बाद मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर आज़ादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गांववासियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आज़ादी की जिम्मेदारी याद दिलाने वाला दिन है। मौके पर ग्रामीणों,और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।
