राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमांशी का सम्मान

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमांशी का सम्मान

अरनोद। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बोर्ड सृजनात्मक चित्रकला प्रतियोगिता में अरनोद की प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी मकवाना, सुपुत्री सोनिया एवं समरथ मकवाना निवासी अरनोद तथा कक्षा 10, श्री नाकोड़ा विद्या निकेतन, अरनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतापगढ़ जिले एवं सेन समाज का नाम गौरवान्वित किया।

इस विशेष उपलब्धि पर सेन समाज बड़ा परगना, अरनोद की ओर से हिमांशी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजजन गोपाल सोलंकी, राजकुमार सेन, मनोहर लाल परिहार, गोवर्धन लाल सेन, मुकेश कुमार सेन, अनिल कुमार सेन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभी ने हिमांशी की इस उपलब्धि पर परिवार को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इसी अवसर पर शिक्षकों में दीपिका चौधरी, अतुल ठाकुर, हिमांशु कुमावत, चंद्रपाल सिंह सिसोदिया एवं जितेंद्र कुमार सेन ने भी बालिका एवं उसके परिवार को बधाई दी तथा उसकी सफलता को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

Related Post