कोंडागांव में शहीद के अपमान पर भड़का परिवार, स्कूल नामकरण का विरोध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कोंडागांव, 8 अगस्त। कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेबेंदरी में शहीद पुलिस जवान हेमंत दास मानिकपुरी के नाम पर शासकीय विद्यालय के नामकरण का विरोध करने और शहीदों का अपमान करने वालों के खिलाफ परिजनों ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को शहीद परिवार ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Uploaded Image

परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग न केवल सरकारी आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक रूप से अमर शहीद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे हैं। परिवार ने इसे देश के वीर सपूत का गंभीर अपमान बताते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

शहीद हेमंत दास मानिकपुरी 21 मार्च 2020 को सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे। परिजनों ने पंचायत अनापत्ति और शासन के आदेश के साथ दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Post