सेवानिवृत्त गैंग श्रमिक कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

कोंडागांव, 31 मई 2026 | छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 6466) जिला कोंडागांव एवं लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक-1 कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में विभाग के तीन गैंग श्रमिक कर्मचारियों सुदरन मण्डावी, जईत राम नेताम एवं आयतु राम कोर्राम के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में शिवराज सिंह ठाकुर (जिला संयोजक), कंवलसाय मरकाम (जिला महामंत्री), यशवंत देवांगन (जिला प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), गिरजा शंकर साहू (जिला संरक्षक), चमन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव), जयसिंह मरापी (जिला कोषाध्यक्ष), देवेन्द्र सेठिया (जिला सचिव), शोभाराम यादव (जिला संगठन सचिव), ईश्वर देवांगन, मदन सिंह सोढ़ी, राम चरण पोयाम, शिव नेताम, शंकर कोर्राम, विशेश्वर यादव, चंदन कोर्राम, शेखलाल सोढ़ी, कमलु, मनबोद, श्रीमती बुटकी बाई, श्रीमती चिलदई सोरी, श्रीमती रजतीन बाई सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

 

समारोह का समापन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Post