सुशासन तिहार की गूंज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 102 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायगढ़ / विष्णु देव Sai  ने सुशासन तिहार के अवसर पर रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित विशाल धन्यवाद सभा में विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को लेकर बड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुसमुरा की पवित्र धरती पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच मजबूत विश्वास, विकास और सेवा का प्रतीक है।

 

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 102 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर सुशासन को मजबूत बना रही है और पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास की नई रफ्तार देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता स्वयं कह रही है— “विकास हो रहा है, छत्तीसगढ़ बदल रहा है।”

 

रायगढ़ से आत्मीय रिश्ता, विकास का नया मॉडल बनेगा जिला

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ से उनका रिश्ता वर्षों पुराना है और यहां की जनता ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में रायगढ़ केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में नई पहचान बनाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हजारों लंबित मामलों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है।

 

किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए सरकार की बड़ी पहल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 10 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं।

 

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस भी प्रदान किया गया है।

 

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

डिजिटल गवर्नेंस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की घोषणा

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और तय समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली बिल के सरचार्ज को माफ किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं: सड़क, कॉलेज और महतारी सदन को मिली स्वीकृति

 

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम सूपा, घुघुवा, पुटकापुरी, तारापुर, उसरौट और काशीचुआं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की।

 

इसके अलावा कुसमुरा में महतारी सदन निर्माण, धनागर सोसायटी के अंतर्गत खाद्य भंडारण हेतु गोदाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समय-सीमा में विकास कार्य पूर्ण कर जनता तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुसमुरा कॉलेज भवन का भी उल्लेख किया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां ओपी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दिया गया तथा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की गई। गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेजी से आवास निर्माण कार्य चल रहे हैं।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना, नारी शक्ति ऋण योजना, भूमिहीन मजदूर साथी योजना और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कर जनता तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

सांसद राधेश्याम राठिया बोले – जनता के बीच पहुंच रही सरकार

 

Radheshyam Rathiya  कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी पहुंच रही है, वहां जनता की मांगों के अनुरूप करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है और प्रदेश का सर्वांगीण विकास अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

Related Post