राजनांदगांव:-जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव राजनांदगांव विधानसभा के तिलई मंडल में मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व पार्टी के पुरोधा पुरुष श्यामा प्रशाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी का पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत गमछा व हार माला पहनकर स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर लीलाधर साहू जी (उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनंदगाँव,शीला टाकेश सिन्हा सभापति,देवकुमारी साहू (सभापति जिला पंचायत राजनंदगांव)अनीता डीगेन्द्र सिंह जी ( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंदगाँव),मंजू चंदेल जी जनपद सदस्य,ललिता साहु ,जनपद सदस्य,साकेत वैष्णव सभापति जनपद पंचायत राजनंदगाँव,प्रतीक्षा भंडारी पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामकुमार वर्मा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, गोपी राम साहू, दुर्जन देवांगन महेश यादव जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्याम लाल, अजय ठाकुर जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी कार्यो का विस्तार से वर्णन किया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए सदैव समर्पित है।

मोदी सरकार ने गरीबों को पक्का घर देने का सपना सच किया। सरकार ने गरीबों को पक्के घर दिलाने के लिए करोड़ों घर बनवाए। अब तक 4 करोड़ से ज्यादा घर बन चुके हैं। इनमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं, जिससे घर में उनकी अहमियत भी बढ़ी।जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में शौचालय बनवाए हैं। अब उन्हें खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता, जिससे बीमारियां भी कम हुई हैं। केंद्र सरकार ने देश भर में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए। महिलाओं को घर में ही ये सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है।प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद से देश के छोटे किसानों को हर साल 6,000 रुपये सीधे बैंक खाते में मिलते हैं। इससे उनकी खेती और घर खर्च में मदद मिलती है। देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। पैसे डायरेक्ट किसानों के खाते में आने से बिचौलियों का झंझट नहीं रहता। इस योजना से मिले पैसे का उपयोग वे बीज, खाद या अन्य खर्चों में करते हैं।मोदी सरकार के आने से पहले देश की करोड़ों महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता था। मोदी सरकार के कारण अब महिलाओं को दूर से पानी लाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि अब सरकार ने गांव-गांव में 15.6 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से पानी पहुंचाया है। साफ पानी मिलने के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियों से राहत मिली है। साथ ही आगामी कार्यक्रम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को सभी बूथों में मानने के लिये बूथ अध्यक्षों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का फोटो प्रदान किया गया।साथ ही आयोजन का नेतृत्व करते हुये मंडल अध्यक्ष सोनबोइर जी ने अपने उदबोधन में अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन को विस्तार से वर्णन किया और उनके संघर्ष को कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को बताया और संकल्प से सिद्धि के विषय में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नोमेश वर्मा ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर किया व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अपना सहभागिता निभाने निवेदन किया।कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किये जिसमे महामंत्री राकेश साहू जी, महामंत्री यशवंत वर्मा जी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यदु जी,डिंगेंद्र सिंहा जी, संजय साहू जी, खिलेश्वरी साहू, नंदनी सेवता जी, टीका राम साहू, ईश्वर साहू जी, हेमंत लहरे जी, पंकज वर्मा जी, उमाशंकर साहू, वेदव्यास साहू जी, हरिचंद्र सिंह, गायत्री यदु जी, पुनीता साहू जी, मालिखम खोसरे जी, हिरोंदी वर्मा, टाकेश सिंह जी, मोहन साहू जी, रवि वर्मा जी, शन्नी साहू जी, केदार नाथ देवांगन, हितेश देवांगन, जगदेव पटेल, भैया लाल देवांगन, तुलेंद्र देवांगन, संतोष यदु, श्रवण देवांगन, भगवानी लाल यादव, हेमलाल देवांगन, मूलचंद यादव, राजेश्वरी साहू, माहेश्वरी साहू, उपासना धनकर, राजेश्वरी साहू, जागेश्वरी निषाद, शारदा साहू, जागेश्वरी निषाद, रीना वर्मा, प्रीति देवांगन, पूनम पाल, डोमार साहू, पूनम देवांगन, रवि साहू, राजकुमार देवांगन, संतोष साहू, रामसिंग साहू, तीजू यादव, कमल वर्मा, अशोक साहू, दुवारका निषाद, भूपेन्द्र निषाद, संजय टंडन विक्की साहू, दुर्गा साहू, गणेश साहू, अशोक सिंहा, दीपक जोशी, बीरेन्द्र मुक्ति, जीवन धनकर, शन्नी देवांगन,राम लाल, चंद्रशेखर जंघेल, जीतू साहू, गिरवर साहू जी और साथ में मंडल पदाधिकारी , बुथ अध्यक्ष सहित 300 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
