राजनांदगांव:-घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी लगातार तीसरे दिन में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी श्री किरण वर्मा व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में घुमका नगर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर आमजन से मुलाकात की तथा भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान नगरवासियों ने आत्मीय स्वागत करते हुए भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। जगह-जगह नागरिकों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास, सुशासन एवं जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति और नीति हमेशा जनता के हित में रही है तथा घुमका नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री किरण वर्मा जी को विजयी बनाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास, बेहतर सड़क, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। जनता का जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन जनसंपर्क के दौरान देखने को मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि घुमका नगर में विकास और सुशासन की जीत निश्चित है।
श्रीमती वैष्णव जी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कमल का फूल केवल चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि विकास, विश्वास, सुशासन और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्री किरण वर्मा जी के पक्ष में मतदान कर घुमका नगर को विकास की नई दिशा देने का आग्रह किया।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
