सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और प्रशासन से मुलाकात पर हुई चर्चा

कोंडागांव, 10 मई 2025: छत्तीसगढ़ – सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को फरसगांव रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रितेश पटेल ने की, जिसमें जिले भर के पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोंडागांव जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार से शीघ्र मुलाकात कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

संगठनात्मक विस्तार की दिशा में केशकाल और विश्रामपुरी विकासखंडों में जल्द ही बैठक आयोजित कर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक नीलकंठ शार्दुल, संभाग उपाध्यक्ष फूलचंद दीवान, जिला उपाध्यक्ष मनोज देवांगन, महामंत्री रैमल दीवान, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सचिव योगेश्वर साहू, लोकनाथ राठौर, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, देवेंद्र पटेल, डिगेश्वर साहू, कलार समाज जिलाध्यक्ष त्रिनाथ दीवान, रामनाथ पांडे, राजेश साहू, रामकृष्ण पटेल सहित कई सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Related Post