कोंडागांव में आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कोंडागांव, 8 मई 2025: कोंडागांव स्थित रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चावला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार, जनसंवेदनशील मुद्दों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

 

अपने वक्तव्य में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही ऊर्जा भविष्य में बदलाव की नींव रखेगी।

 

मीडिया से चर्चा करते हुए संगठन महामंत्री चावला ने बस्तर क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे अन्याय पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "बस्तर के आदिवासी आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार सिर्फ वादे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि "सरकार आदिवासियों को नक्सली बताकर दमन कर रही है, जबकि वास्तविकता में उनका शोषण हो रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी मजबूती से मैदान में उतरे।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष जुगल किशोर बोध, जिला सचिव पनकू राम मरकाम, जिला उपाध्यक्ष सोनसाय नेताम, कोषाध्यक्ष जीतू साहू, जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, सोशल मीडिया प्रभारी विजय प्रधान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सनोबाई कोर्राम, विधानसभा अध्यक्ष पीलासिंह पोयाम, सुकू राम नाग, शरबत मरकाम, रमेश मंडावी, परमानंद मंडावी, शंभू कोर्राम, असाड़ू राम पोटाई, परमानंद बघेल, रूखमती पोयाम, एवं सरपंच श्रीमती विजयलक्ष्मी नाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

Related Post