छुरिया: बेलरगोंदी परिक्षेत्रीय इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अश्वनी कलिहारी की बर्खास्तगी को अनुचित बताते हुए साहू समाज जिला इकाई राजनांदगांव के आजीवन जिला सदस्य जाकेश साहू ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र साहू एवं समाज के प्रदेश कार्यकारिणी से मांग किया है कि डॉक्टर अश्वनी कलिहारी की बर्खास्तगी पर पुनर्विचार करते हुए इसे अभिलंब रद्द किया जाए।

यह बात उल्लेखनीय की डॉक्टर अश्वनी कलिहारी तहसील साहू संघ छुरिया, जिला इकाई राजनांदगांव के अंतर्गत बेलरगोंदी परिक्षेत्रीय इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। उनका निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। जिसके अंतर्गत परिक्षेत्रीय इकाई बेलरगोंदी में निर्वाचन हुआ और निर्वाचन प्रक्रिया का पूर्णतः पालन हुआ है।
इस प्रकार डाक्टर अश्वनी कलिहारी लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित अध्यक्ष हैं। चूंकि अंतर जाति विवाह से संबंधित मामले को परीक्षेत्रीय इकाई द्वारा निराकरण करने का विषय परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कलिहारी का व्यक्तिगत रूप से निर्णय नहीं है बल्कि यह निर्णय परीक्षेत्रीय इकाई के बैठक में ली गई है।
एक परिक्षेत्रिय इकाई के निर्णय को गलत बताकर साहू संघ के प्रदेश इकाई द्वारा एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए निर्वाचित परीक्षेत्रीय अध्यक्ष पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता।
यदि परिक्षेत्रीय इकाई का कोई निर्णय गलत था और उस पर कोई कार्रवाई करना ही था तो ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में और कोई अन्य प्रकार का करवाई किया जा सकता था। लेकिन निर्वाचित अध्यक्ष को सीधे तौर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश बाडी द्वारा करवाई किया जाना किसी भी स्थिति में उचित प्रतीत नहीं होता।
अतः इस संबंध में प्रदेश इकाई को पुनर्विचार करते हुए परीक्षेत्रीय साहू संघ इकाई बेलरगोंदी के अध्यक्ष डाक्टर अश्वनी कलिहारी की बर्खास्तगी को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।
