कोरबा जिला में ओपन स्कूल परीक्षाओं में दिखा अनुशासन और समर्पण, गुरसिया केन्द्र में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाएं इन दिनों पूरे राज्यभर में सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भी परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जा रही हैं।

 

परीक्षा केन्द्र गुरसिया में भी इन दिनों परीक्षा का दौर अधीक्षकों की सतर्क निगरानीExample Image

 

पोडीउपरोड़ा विकासखण्ड स्थित परीक्षा केन्द्र गुरसिया में भी इन दिनों परीक्षा का दौर पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ जारी है। प्रशासन और केंद्र अधीक्षकों की सतर्क निगरानी में परीक्षा केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पडे।

आज की परीक्षा में गुरसिया केन्द्र पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 224 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षा के दौरान केन्द्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण रहा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छात्र परीक्षा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।

स्थानीय प्रशासन और शिक्षकों की मेहनत के चलते यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न

हों।

Related Post