शेयर मार्केट गिरावट पर बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव: भारत का गौरव बड़ा, विकास की राह पर देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए शेयर मार्केट की गिरावट को लेकर कहा कि भारत का मान सम्मान और गौरव बड़ा है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है भारत पांचवीं बड़ी आर्थिक अर्थव्यवस्था होने जा रही है । वही आज छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सुशासन तिहार मनाये जाने को लेकर कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है ..सरकार जनता तक जाए, समस्या का हल करें जमीनी हकीकत को जान के समस्या हल करें ,विष्णु के सुशासन का सबसे बड़ा अभियान होगा। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की कल बड़ी बैठक होने वाली है इस संबंध में उपमुख्यमंत्री साव नहीं जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद बैठक लेंगे भारतीय जनता पार्टी की कल नियमित बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी की योजना रचना को आगे बढ़ने का काम करते हैं आगे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में उसे पर चर्चा होगी।

 

Related Post