वाहन चालान के विरोध में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

वाहन चालान के विरोध में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज में वाहन चालान की कार्रवाई के विरोध में नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए।

सफाईकर्मियों का कहना है कि ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान उनकी मोटरसाइकिलों का लगातार चालान किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित सुनवाई के कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में निष्पक्ष जांच कर राहत प्रदान की जाए।

सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Related Post