नारीशक्ति वंदन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी रैली

कोंडागांव, 15 अप्रैल 2026 | जगदलपुर में केंद्र सरकार द्वारा पारित "नारीशक्ति वंदन अधिनियम" के समर्थन में वीर सावरकर भवन में भव्य नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी सहित विभिन्न समाजों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शहर में विशाल स्कूटी रैली निकाली।

Uploaded Image

सुश्री लता उसेंडी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए इस अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।

Uploaded Image

कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़ी प्रबुद्ध महिलाओं का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

Related Post