जमीन गाइडलाइन बढ़ोतरी और धान खरीदी अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भैसमा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले में जमीन खरीदी गाइडलाइन में भारी बढ़ोतरी एवं धान खरीदी व्यवस्था में जारी अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को भैसमा चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल—सेक्टर स्तर के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, NSUI, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Uploaded Image

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुर्दाबाद”,

“जनता पर बोझ बंद करो”,

“किसानों का शोषण बंद करो”

जैसे नारे लगाए।

 

भीड़ को देखते हुए उरगा थाना पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पूरे समय तैनात रही। पुतला दहन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि—

 

जमीन गाइडलाइन में की गई बढ़ोतरी आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

 

धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान परेशान हैं।

 

सरकार को तत्काल इन निर्णयों पर पुनर्विचार कर कदम उठाना चाहिए।

 

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Post