सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में जिलेभर से जुटे भाजपा कार्यकर्ता
सांसद सी.पी. जोशी की गरिमामय उपस्थिति, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत, सांसद खेल महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान करना एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण करना रहा।
कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और संगठन ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। साथ ही उन्होंने जीएसटी सुधारों को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुँचाने का अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिलेभर से आए जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम जिले में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है
