दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वच्छता का बड़ा अभियान – स्टेशन, पटरियों और पेयजल स्थलों पर हुआ विशेष निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक सफाई गतिविधियाँ लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में 08 सितम्बर को मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नामित अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने गहन निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया।

 

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों, पटरियों और पेयजल स्थलों पर विशेष ध्यान दिया गया तथा अपशिष्ट कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

 

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ

 

रेल पटरियों की सफाई – सभी प्रमुख स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों की पटरियों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

प्लेटफार्म और परिसर स्वच्छता – प्लेटफार्म शौचालय, वेटिंग हॉल और कार्यालयों में सफाई कर बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया गया।

सीटीएस योजना की समीक्षा – क्लीन ट्रेन स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

सफाई उपकरण उपलब्धता – कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा साधनों की जाँच की गई।

पेयजल नल क्षेत्र निरीक्षण – सभी पेयजल स्थलों पर गहन सफाई कर पानी की शुद्धता टेस्टिंग किट से जाँची गई।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि –यह सतत प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देंगे, बल्कि यात्रियों और कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति भी मजबूत करेंगे।

Related Post