ANP NEWS LIVE Bilaspur यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने श्री गंगानगर–पुरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 20471/20472 श्री गंगानगर–पुरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराया जाएगा।
सितंबर में मिलेगी अतिरिक्त एसी-3 की सुविधा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर–पुरी एक्सप्रेस में श्री गंगानगर से प्रस्थान करने वाली यात्राओं के लिए 6 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा।
वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस में पुरी से प्रस्थान करने वाली यात्राओं के लिए 9 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस अतिरिक्त कोच की व्यवस्था से ट्रेन में एसी श्रेणी की सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना रहेगी। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
