पीथमपुर नगर मै निकली बाबा की शाही पालिकी । जगह जगह पुष्प बरसाकर का किया स्वागत।
पीथमपुर सेक्टर 1 हाउसिंग बोर्ड मै स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को प्रातः 4 बजे से भक्तों का ताता लगा। हजारों भक्तों ने बाबा को जल चढ़ाया । वही 11 जोड़ो ने मिलकर बाबा के मुकुट का जलाभिषेक कर हवन किया। शाम 5 बजे बाबा को पालकी में विराजित कर शाही पालकी निकली गई । शाही पालकी यात्रा में ढोल, डी जे , ट्रैक्टर चलित वाहन पर बाबा बर्फानी, हिन्दू धनुर वेदी अखाड़ा शामिल हुआ। पालकी श्री सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई । शाही पालकी यात्रा में में काफी तादात में श्रद्धालु शामिल हुए। बालक बालिकाओं ने हनुमान, शिव, पार्वती, का रूप धारण किया। राम शिव भक्त परिवार ने ढोल झांझ बजाकर अपनी कला प्रस्तुत की। बालक बालिकाओं द्वारा प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। बालिकाओ ने हाथों में तलवार लेकर प्रदर्शन किया। पालकी नगर के मुख्य मार्गो से निकली। जगह-जगह पालकी का पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया।श्रद्धालुओं को फलहार प्रसादी वितरण किया गया। करीब 3 घंटे नगर भ्रमण करने के बाद पालकी 8बजे पुनः सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची जहां बाबा की महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने विश्व मंगल कामना करते हुए बाबा सिद्धेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री सिद्धेश्वर मंदिर शिव भक्त परिवार ने बताया बाबा की पालकी विगत 4 वर्षों से निकली जा रही है ।दिन प्रतिदिन पालकी का स्वरूप व सिद्धेश्वर मंदिर की महिमा प्रख्यात होती जा रही है।
