दिनांक 12/07/2025 को माध्यमिक शाला धनगवां के सम्माननीय प्रधानपाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के सेवानिवृत्ति उपरांत शाला एवं संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
विशेष आमंत्रितों की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह रहा विशेष
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं कमला मेश्राम, सरपंच धनगवां।
विशेष अतिथियों में –
आर. पी. गुप्ता, गुप्ता की धर्मपत्नी, सार्थक गुप्ता, संतोष सोनी (बीआरसीसी गौरेला),
निरुपमा नामदेव (प्रभारी प्राचार्य), अमर सिंह भानू, रीता सिंह, कवल सिंह, नारायण मेश्राम,
एसएमसी अध्यक्ष, भारत सिंह राठौर, पंकज कौशिक, रामचंद्र राठौर,
राजकुमार सिंह, करण सिंह श्याम, अनुपमा गुप्ता, विद्या राठौर, विजयश्री पैकरा
तथा अन्य सम्मानित शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक झलकियों ने भावनाओं को छुआ
मनहरण सिंह पोर्ते और प्रीति गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया विदाई गीत समारोह का भावनात्मक आकर्षण बना।
गीत की प्रस्तुति ने उपस्थितजनों की आँखें नम कर दीं।
जीवन परिचय और प्रेरणादायी वक्तव्य
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल पर आधारित विस्तृत जीवन परिचय रामचंद्र राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही गुप्ता सर, सिंह सर, भानू सर, संतोष सोनी, सरपंच कमला मेश्राम और जोसफ मैडम ने अपने भावनात्मक विचार मंच से साझा किए।
अतिथि सम्मान और शिक्षक सम्मान का आत्मीय आयोजन
गुप्ता को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, डायरी, पेन, शाल, मोमेंटो एवं सफारी पीस भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।
साथ ही संकुल ललाती में नव पदस्थ शिक्षकों का अभिनंदन और स्थानांतरित शिक्षिका मिलास पैकरा को स्नेहिल विदाई दी गई।
स्मृति संजोने की शानदार प्रस्तुति
समारोह की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य आत्मा राम चौधरी ने बखूबी निभाया।
मंच संचालन को दिलचस्प और अनुशासित शैली में रत्नेश सोनी एवं राजकुमार पटेल ने संचालित किया।
विशेष भोज और आभार के साथ समापन
समारोह के उपरांत सभी विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों और आमंत्रितों के लिए विशेष सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।
समारोह का समापन रामचंद्र राठौर द्वारा व्यक्त आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
आयोजक: शाला स्टाफ – माध्यमिक शाला धनगवां
