विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर किया पूजन

रायगढ़- विजयदशमी के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से रायगढ़ पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अनुष्ठान में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया। परंपरा अनुसार राखिया फल की बलि भी दी गई।

पूजन के बाद पुलिस जवानों ने शस्त्रों के प्रति सम्मान और उनके न्यायोचित उपयोग की शपथ ली। विजयदशमी पर आयोजित इस धार्मिक एवं पारंपरिक अनुष्ठान में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आस्था और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Post