उत्तर प्रदेश महराजगंज महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर नौतनवा में सपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश महराजगंज महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर नौतनवा में सपा का प्रदर्शन, तहसील तक निकाला विशाल मार्च

नगर प्रतिनिधि: विनोद पटवा

नौतनवा, महराजगंज।

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी खनुवा चौराहे से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालते हुए पहुंचे, जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मार्च का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, किसानों की परेशानियों, बिजली संकट और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आम जनता को राहत देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

तहसील पहुंचने के बाद सपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि महंगाई और अव्यवस्थाओं से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल, ब्लॉक महासचिव कमरुद्दीन हसन, सोनौली नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता और छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर बैजू यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया गया

सपा के इस प्रदर्शन और पैदल मार्च को लेकर पूरे नौतनवा क्षेत्र में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा

Related Post