मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

 

Uploaded Image

 यूपी में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना सकरार के उप निरीक्षक जयवीर सिंह ,महिला कांस्टेबल ममता दिवाकर एवं महिला पीआरडी विजय लक्ष्मी द्वारा कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती में चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओ को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102 सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए । इसके साथ ही महिला कांस्टेबल रुक्मणि द्वारा महिलाओं को छेड़छाड़ होने और अन्य आपात स्थिति से बचने के सुझाव दिए गए।

Related Post