सुशासन तिहार के तहत बड़ेडोंगर शिविर में 248 आवेदन प्राप्त, विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों से हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

कोंडागांव, 6 जून 2026 | सुशासन तिहार के तहत विकासखंड फरसगांव के ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर की गई।

Uploaded Image

शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार जयकुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Uploaded Image

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 183 मांग संबंधी, 58 निर्माण संबंधी और 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

Uploaded Image

स्वास्थ्य विभाग ने 11 आयुष्मान कार्ड, 7 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए तथा 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। खाद्य विभाग ने 18 राशन कार्ड प्रदान किए, जबकि आधार केंद्र के माध्यम से 13 आधार अपडेट और 7 नए आधार पंजीयन किए गए। कृषि विभाग ने 7 किसानों को कीटनाशक सामग्री उपलब्ध कराई।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग ने विद्यारंभ प्रमाण पत्र, गोदभराई, अन्नप्राशन एवं सुपोषण किट का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और स्टील छड़ी प्रदान की। राजस्व विभाग ने बी-1, खसरा प्रतियां और किसान किताबें वितरित कीं, जबकि शिक्षा विभाग ने जाति प्रमाण पत्र जारी किए।

 

वन विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को चेक प्रदान किए। मनरेगा के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के 27 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। इसके अलावा उद्यानिकी, मत्स्य, क्रेडा और पशुधन विकास विभाग द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

Related Post