मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 दिसंबर को पुलिस लाइन, खोखरा (जांजगीर) में संपन्न होगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान शासन की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति को मंच प्रदान करते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
