नगर पुलिस अधीक्षक से विशेष चर्चा
अपराधों पर लगेगा तुरंत अंकुश।नगर मै सौ स्थानों पर लगेंगे तीसरी आंख।
पीथमपुर नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने पत्रकारों से विशेष चर्चा किया । चर्चा के दौरान उन्होंने बताया की क्षेत्र मै अपराधों को लेकर नवाचार के तहत अपराधियों को कतई नहीं बक्सा जाएगा जिसके लिए पीथमपुर नगर मै सौ सीसीटीवी सतत निगरानी रख ।अपराधियों को चिह्नित कर कठोर तम करवाई की जाएगी।अपराधी कितना भी रसूखदार हो कतई नहीं बक्सा जाएगा। अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।क्षेत्र में बढ़ती नशा खोरी जो की अपराधों की मूल जड़ है ।नागरिकों को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति अभियान सतत जारी रहेगा । बिट अधिकारियों को छेत्र मै सतत गस्त करने के लिए आदेशित किया गया है। यातायात सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक वाले चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। क्षेत्र मै विशेष अभियान चला कर किरायदारों वह नौकरों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनसुवाए प्रति मंगलवार को सीएसपी कार्यालय पर की जाएगी। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करी पुलिस आपकी मित्र है । बिना भय के अपराधों की जानकारी मुझ तक दे। तत्काल करवाई की जाएगी। चर्चा के दौरान पत्रकार प्रदीप द्विवेदी राकेश खंडेलवाल राहुल यादव दीपक मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
